कैसा लगेगा जब आपकी गाड़ी में पेट्रोल भरेंगे कैदी! भोपाल में जेल विभाग का पहला पेट्रोल पंप तैयार

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के विशेष सहयोग से शुरू हो रहे शहर में जेल विभाग के पहले पेट्रोल पंप का उद्घाटन संभवतः अगले महीने हो जाएगा. खास बात ये कि हमेशा अपराध से जुड़े कैदियों को अब एक शुरुआत का मौका मिल रहा है…

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कैदियों के जीवन में बदलाव के लिए एक नई शुरुआत हो रही है. सेंट्रल जेल के ठीक सामने, जहां पहले केवल अपराधियों की गूंज सुनाई देती थी, अब वहां जेल विभाग का पहला पेट्रोल पंप संचालित होगा. खास बात ये कि यह सिर्फ एक पेट्रोल पंप नहीं है, बल्कि यह उन कैदियों के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण है, जो पहले अपराध की राह पर थे.

दरअसल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के विशेष सहयोग से शुरू हो रहे शहर में जेल विभाग के पहले पेट्रोल पंप का उद्घाटन संभवत: अगले महीने हो जाएगा. खास बात ये कि हमेशा अपराध से जुड़े कैदियों को अब एक शुरुआत का मौका मिल रहा है, जहां वे पेट्रोल और डीजल की रिफिलिंग से लेकर अन्य कामकाज संभालेंगे और इसके लिए उनको वेतन भी दिया जाएगा.

कैदियों को मिलेगा रोजगार
इस पेट्रोल पंप में कैदी न केवल पेट्रोल और डीजल की रिफिलिंग करेंगे, बल्कि अन्य कामकाज भी संभालेंगे. इसके अलावा, प्रबंधन की जिम्मेदारी दो प्रहरियों के हाथों में होगी. इस पहल से रोजाना लगभग 30 कैदियों को रोजगार मिलेगा और वे 500 रुपये प्रतिदिन का मेहनताना कमाएंगे.

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket