अतिथि शिक्षकों के लिए बुरी खबर – शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री की बातचीत विफल 

रविवार को अपनी ही विधानसभा में अतिथि शिक्षकों के मार्मिक घेराव के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलने पहुंच गए। दोनों के बीच में क्या बातचीत हुई, यह जानकारी कुछ समय बाद मिल जाएगी परंतु फिलहाल यह अपने आप में महत्वपूर्ण है कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वयं इस मुलाकात की जानकारी दी है। 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैं अपनी घोषणा पूरी करवाने के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा। इसके बाद आज सोमवार को वह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलने गए। माना जा रहा था कि बातचीत का एजेंडा “अतिथि शिक्षक” ही होंगे परंतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि, आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में आदरणीय भाई साहब, माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश के किसानों के कल्याण के संबंध में सार्थक चर्चा हुई। 

मुलाकात के बाद श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा कि, आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Dr Mohan Yadav जी से सौजन्य भेंट हुई।इस दौरान प्रदेश की प्रगति व जनकल्याण से संबंधित विविध विषयों पर सार्थक चर्चा की। इन दोनों के बयानों का अर्थ है कि, अतिथि शिक्षकों के संबंध में कोई सार्थक चर्चा नहीं हुई। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, दोनों के बयान में कहीं भी अतिथि शिक्षक के बारे में कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन आज की तारीख में यही ज्वलंत तो मुद्दा है और दोनों की बातचीत का यही एजेंडा भी होना चाहिए था। यदि दोनों ने अतिथि शिक्षकों के बारे में बात नहीं की है, तो राजनीति में इसका मतलब होता है कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बीच में सहमति बन गई है कि मध्य प्रदेश सरकार उस घोषणा को पूरा नहीं करेगी। अब देखना यह है कि, शिवराज सिंह की पूरी ताकत वाले बयान का मतलब क्या होता है। क्या वह अतिथि शिक्षकों के मामले में भी सीना तानकर कह पाएंगे कि कोई माई का लाल…. ✒ उपदेश अवस्थी

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket