खिलचीपुर थाना प्रभारी निलंबित:शराब माफियाओं से सांठ-गांठ का आरोप

खिलचीपुर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह धाकड़ को शराब माफियाओं से सांठ-गांठ के आरोप में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ ने निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर अब एसआई विवेक को थाने का इंचार्ज बनाया है। शनिवार को अधिक मात्रा में पकड़ी गई शराब के मामले में कम शराब बताते हुए आरोपियों को बचाने की कोशिश करने पर यह कार्रवाई हुई है।

रविवार को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने खिलचीपुर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह धाकड़ को निलंबित किया है। शराब माफिया कंजरों से मिलीभगत के आरोप के बाद टीआई पर निलंबन की गाज गिरी है। उनके स्थान पर अब एसआई विवेक शर्मा को थाने का इंचार्ज बनाया है।यह है पूरा मामलादरअसल, शनिवार को छापीहेड़ा नाके पर 5 बाइक सवारों की अवैध शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने लापरवाही से तीन बाइक सवार भाग निकले। वहीं, पकड़े गए 2 बाइक सवार सुरेश कंजर पीटा भारत कंजर और महेश पिता बजेसिंह कंजर निवासी कछोटिया से 7 बोरियों में भरी 300 लीटर शराब जब्त की थी। मामले में दोनों आरोपियों को बड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर सांठ-गांठ कर 10-10 लीटर शराब जब्त करने का प्रकरण बना दिया।वीडियो सामने आने पर हुई कार्रवाईखिलचीपुर एसडीओपी आनंद राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन निरीक्षक रघुवीर सिंह धाकड़ को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने छापीहेड़ा रोड से अधिक मात्रा में शराब पकड़ी थी और कम मात्रा शराब का केस बनाया है उसका एक वीडियो भी सामने आया था। उनके खिलाफ जांच की गई है। जांच मेरे द्वारा की जा रही है जांच में जो तथ्य आएंगे उस हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket