दिनदहाड़े बुजुर्ग से लूटी कान में पहनी सोने की बालियां ,

बदमाशों से झुमा झपटीं में बुर्जग का एक कान कटा
थाने में कराई शिकायत दर्ज

खिलचीपुर । खिलचीपुर के उप नगर सोमवारिया के बड़े पुल के पास दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग किसान की कान की बालियां लूट लीं। जिससे वृद्ध का कान कट गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गंगापुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय किसान बालू सिंह सौंधिया शुक्रवार को डालूपुरा गांव निवासी अपनी बेटी गजरा बाई से मिलने के लिए घर जा रहे थे। सुबह 11 बजे सेमली से बस में बैठे और खिलचीपुर के भोजपुर नाके पर उतर गए। यहां से सोमवारिया तक पैदल जा रहे थे। तभी बड़े पुल के पास बाइक से आए दो बदमाशों ने पकड़ लिया और एक कान में पहनी हुई सोने की मर्की (बाली) निकाल ली। मैंने शोर मचाया तो उन दोनों बदमाशों ने मेरे पेट में मुक्के मारे। जब दूसरे कान की बाली नहीं खुली तो एक बदमाश ने बाली पकड़कर खींचने लगा। जिससे कान का निचला हिस्सा कट गया। घटना के बाद बुजुर्ग किसान बालू सिंह ने खिलचीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket