खिलचीपुर में स्वास्थ्य अमला तैनात

40 मरीज हुए चिन्हित जिनका उपचार पूर्ण किया, पूरे नगर में स्वास्थ्य अमला करेगा सर्व

विवेक मालवीय प्रधान संपादक खिलचीपुर – नगर में उल्टी एवं दस्त के मरीजों की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल ने गुरूवार को जिला स्तरीय डॉक्‍टरों का एक दल गठित कर खिलचीपुर पहुंचा दिया है। दल प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. नितिन पटेल ने खिलचीपुर अस्पताल पहुंचकर मरीजों की जानकारी प्राप्त की। डॉ. पटेल के अनुसार अस्पताल में पिछले एक हफ्ते में 40 मरीज उल्टी और दस्त की बीमारियों के भर्ती हुए थे। जिनका उपचार कर दिया गया और अब सभी मरीज स्वस्थ्य हैं। इसके अलावा अस्पताल में पर्याप्त दवाईयों की व्यवस्था बनाई गई है और लेबोरेटरी को 24 घंटे खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पटेल ने बताया कि हालात काबू में है और कोई गंभीर मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है, न ही रिफर किया गया। जितने भी मरीज अस्पताल आए थे उनकी जानकारी लेने पर पता चला कि कहीं न कहीं दूषित पेयजल के उपयोग से उक्त घटना हुई है। इस संबंध में पीएचई के अधिकारियों, नगरपालिका सीएमओ एवं अन्‍य संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्त पेयजल सप्लाई चैक किए गए एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा वाटर प्‍लांट्स से सेंपल लिए गए हैं। अस्पताल के समस्त स्टॉफ को 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, समस्त अवकाश निरस्त कर दिए हैं। जिला टीम में डीआईओ डॉ. एलपी भकोरिया, सीबीएमओ डॉ. पच्चीसिया, जिला महामारी नियंत्रक डॉ. महेंन्द्रपाल सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. मीणा, बीपीएम रामबाबू दांगी सहित अन्य स्वास्थ्य अमला मौजूद था।
बारिश में रखना होगा विशेष सावधानियां
जिला महामारी नियंत्रक डॉ. महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस समय बारिश का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में पेयजल स्तोत्रों और खाने की वस्तुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्‍यकता है। बाहर का पानी और खाना दोनों में से कोई भी जरा भी दूषित होता है तो शरीर में तुरंत बदलाव दिखाई देने लगता है और व्यक्ति चक्कर, उल्टी, दस्त और सर्दी, खांसी से पीड़ित हो सकता है। सीएमएचओ डॉ. पटेल ने जिले के समस्त सीबीएमओ को निर्देशित किया है कि किसी भी अस्पताल की ओपीडी में एक ही बीमारी से ग्रसित मरीज आते हैं और उनका निवास स्थान एक ही जगह है तो तुरंत स्वास्थ्य अमला उस जगह का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा और वहां स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का वहीं उपचार सुनिश्चित करेंगे। इस प्रकार किसी भी बीमारी को बढ़ने से पहले रोका जा सकता है।
स्‍थानीय प्रशासन सजग
अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी खिलचीपुर श्रीमती अंकिता जैन ने बताया कि वे घटना को लेकर पूरी तरह सजग है एवं प्रभावितों का अपनी निगरानी उपचार करा रहीं है।

Viveknewsmp.In

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket