2 लाख 14 हजार 366 बच्चों को होगा स्वास्थ्य परीक्षण

दस्तक अभियान अन्तर्गत स्वास्थ्य अमला पहुंचेगा गांव-गांव

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न


विवेक मालवीय प्रधान संपादक- दस्तक अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई। स्वास्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया ने पीपीटी के माध्यम से अभियान अन्तर्गत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. भकोरिया ने बताया कि पूरे जिले के 0 से पांच वर्ष की आयु वाले 2 लाख 14 हजार 366 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उचित परामर्श और उपचार किया जाएगा। इस बार दस्तक अभियान स्‍टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान थीम पर काम करेगा।
अभियान अन्तर्गत प्रत्येक गांव और शहरों के वार्डों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, एएनएम, आशा सुपरवाईजर, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी। 0 से पांच साल के जिन बच्चों को सेवाएं देना है उनकी लाईन लिस्टिंग तैयार की जा रही है, साथ ही अभियान के दिन बाहर से आने वाले नए बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इस प्रकार 0 से पांच साल तक के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्‍य चिकित्‍सा एवं जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल, सिविल सर्जन डॉ. नितिन पटेल, जिला महामारी नियंत्रक डॉ. महेन्द्रपाल सिंह, डीपीएम श्री शिखा सरावगी, डीसीएम श्री सुनील वर्मा सहित समस्त सीबीएमओ, बीपीएम, बीसीएम ओर बीईई मौजूद थे।
एनआरसी और एसएनसीयू बच्चों का हो फॉलोअप
अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि जिले में जहां भी एनआरसी संचालित हो रहीं हैं वहां बच्चों का एडमिशन शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। यदि बच्चे एनआरसी के क्राइट एरिया के आस-पास भी है तो उसे सेवाएं देना है। इसी प्रकार एसएनसीयू में भर्ती बच्चों का समय-समय पर फॉलोअप होना बहुत जरूरी है। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी अभियान को कागजों तक सीमित न रखा जाए, अभियान के दौरान ही उसकी समीक्षा की जाना चाहिए और संबंधित अभियान से उस आयु वर्ग के हितग्राहियों को कितना फायदा हुआ इसका पता लगाना चाहिए। अभियान समाप्ति पर उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर ही अभियान को सफल माना जाएगा।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

अंबेडकर पार्क में लहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया आजादी का पर्व

खिलचीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी, खिलचीपुर द्वारा अंबेडकर भवन, भोजपुर नाका पर गरिमामय समारोह आयोजित

[democracy id="1"]

Live Cricket