बी.एल.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम खिलचीपुर एवं जीरापुर में आयोजित

जनपद पंचायत खिलचीपुर एवं जनपद पंचायत जीरापुर में आजीविका मिशन में बी.एल.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण में मतदान केन्द्र क्रं. 1 से 50 एवं मतदान केन्द्र क्रं. 183 से 232 कुल मतदान केन्‍द्र 100 के बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं प्रशिक्षण की आवश्‍यकता तथा मतदाता सूची के पूर्ण शुद्धीकरण किये जाने के संबंध में आवश्‍यक मार्गदर्शन एवं निर्देशों से अवगत कराया। प्रशिक्षण का प्रारंभ बी.एल.ओ. ई-अटेंडेंस प्रथम -सत्र में (ऑनलाईन उपस्थिति) के उपरांत मास्टर ट्रेनर श्री सरोज जाटव द्वारा प्रथम-सत्र, द्वितीय एवं तृतीय सत्र में श्री राधेश्‍याम पुरवैया एवं श्री किशन सांकला द्वारा निर्वाचन नामावली फार्म क्रं. 6, 7 एवं 8 को भरने की जानकारी बूथ लेवल जागरूकता ग्रुप (BAG गठन एवं गतिविधि रोलप्ले, कैस-स्टडी ग्रुप का गठन आयोग द्वारा उपलब्ध गुगल लिंक के माध्यम से परीक्षा ली गई, जिसमें 30 प्रश्‍न के उत्तर बी.एल.ओ. द्वारा दिये गये। जिसका त्वरित परिणाम उनको मोबाईल पर उपलब्ध हो गए। आयोग के आदेशानुसार प्रशिक्षण के दौरान चाय व भोजन की व्यवस्था रखी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्‍य बी.एल.ओ. द्वारा मतदान केन्द्र की निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित अपडेट करना, जिसके लिये घर-घर सर्वेक्षण कर नये नाम मतदाता सूची में जोड़ना या हटाना तथा सही जानकारी मतदाता सूची में उपलब्ध कराना, कोई पात्र नागरिक नामावली से वंचित न रहे और अपात्र लोगों के नाम हटाए जाएं। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सोनू गुप्‍ता, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जीरापुर श्री रामप्रताप सिंह ठाकुर, विधानसभा के साथ ही विधानसभा मास्टर ट्रेनर श्री सरोज जाटव, श्री राधेश्‍याम दांगी, श्री रामप्रसाद लववंशी, श्री किशन सांकला, श्री सावन डाबी, श्री राधेश्‍याम पुरवैया, श्री संदीप खण्‍डेलवाल एवं श्री जगदीश दांगी उपस्थित थे।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket