मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर बिजली विभाग की अपील, बिजली लाइनों से रखें सुरक्षित दूरी

विवेक मालवीय प्रधान संपादक | आगामी मकर संक्रांति पर्व को सुरक्षित और उल्लासपूर्ण बनाने के उद्देश्य से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नागरिकों से पतंगबाजी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पतंगें बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों और पोल के पास उड़ाने से गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि पतंगों के धागे और बांस की कीमची के संपर्क में आने से बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो सकता है। इससे न केवल विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि करंट लगने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि पतंगबाजी हमेशा खुले और सुरक्षित स्थानों पर करें तथा बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों और पोल से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई पतंग बिजली के तारों या पोल में फंस जाए, तो उसे निकालने का प्रयास बिल्कुल न करें।
बिजली कंपनी ने यह भी कहा है कि गिल्ली-डंडा जैसे खेल भी बिजली लाइनों और डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट) से दूर खेलें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता और सावधानी से ही मकर संक्रांति का त्योहार सुरक्षित ढंग से मनाया जा सकता है।

सुरक्षित सोचो, सुरक्षित रहो


मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान विद्युत सुरक्षा अपनाएँ


🎋 मकर संक्रांति के अवसर पर नागरिकों से अपील है कि पतंगबाजी बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं पोल से दूर करें।


⚠️ आवश्यक सावधानियाँ
• बिजली की लाइनों के पास पतंग न उड़ाएँ
• ट्रांसफार्मर, डीपी एवं पोल के आसपास पतंगबाजी न करें
• पतंग का धागा या बांस की कीमची बिजली के तारों के संपर्क में न आने दें
• बिजली के तारों या पोल में फंसी पतंग निकालने का प्रयास न करें
• गिल्ली-डंडा जैसे खेल बिजली लाइनों से दूर खेलें
👉 पतंग के धागे से विद्युत फॉल्ट, बिजली आपूर्ति बाधित होने एवं जान-माल की हानि का खतरा रहता है।
आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है
सहयोग करें — सुरक्षित त्योहार मनाएँ
— बिजली विभाग

Viveknewsmp.com

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket