**गौवंश की देखरेख करने के लिए आई  नगर परिषद जीरापुर, किये इंतेजाम**

Viveknewsmp.Com

विवेक मालवीय – जीरापुर वर्तमान समय मे गौवंश सबसे बुरी दशा से होकर गुजर रहा है। भूख के कारण कहि भी गाये पॉलीथिन खाती देखी जा सकती है या किसी चौराहे, रास्ते पर सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो रही है। गाये झुंड के रूप में शहर के आसपास के मुख्य मार्गो पर देखी जा सकती है। गाय को संरक्षित करने के नाम पर राजनीति व बाते करने वालो का इस और ध्यान नही जाता। वास्तव में आज भी गोवंश की स्थिति लाचार है। वही गावो से भगाया हुआ गोवंश आज हाइवे को अपना ठिकाना बनाये हुए है।

जीरापुर नगर परिषद अध्यक्ष ने की पहल – खरीफ की फसल की बुआई के बाद गायो पर हर साल संकट मंडरा जाता है, गाँव से शहरों में छोड़ी जाने वाली गाये सड़को पर अपना डेरा जमा लेती ऐसे में हर वर्ष कई गाये दुर्घटना का शिकार होती हैं।नगर परिषद द्वारा गायो को बारिश की मार से बचाने के लिए सार्थक कदम उठाये गये हैं जिसकी लोगों द्वारा न केवल प्रशंसा की जा रही बल्कि लोग स्वयं आगे आकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सप्ताह भर पहले नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों की बैठक भी आहुत की गई थी। जिसमें गायो को बारिश से बचाने व दुर्घटना का शिकार न हो इसके लिए चर्चा कर समुचित व्यवस्था करने की पहल की गई थी। जन भावनाओं को दृष्टिगत रखकर नगर के विभिन्न इलाके में खाली पड़े प्लाट कालोनी में बरसाती लगाकर गायो को बारिश के पानी से बचाने का सराहनीय कदम उठाया गया है। कान्वेंट रोड किशनगढ़ मोहल्ले पर एक परिसर में करीब 40 फीट चौडा व 200 फीट लम्बाई वाली बरसाती लगाकर गायों के लिए घास व पानी के इंतजाम किये गए हैं। किशनगढ चोक व उक्त कालोनी में बडी संख्या में गायो का जमावड़ा लगा रहता है। जहा स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें प्रतिदिन घास पूस डाला जाता आ रहा है, परंतु बारिश के दिनों में गायो को परेशानी उठाना पड़ती थी। इस समस्या का समाधान करते हुए नगर परिषद द्वारा बरसाती लगाकर उन्हें पानी की मार से बचाने के लिए व्यवस्था जूटाई जा रही है। नगर परिषद द्वारा आवास कालोनी, भंडावद रोड, बुधवारिया बाजार, व अन्य चिंहित स्थानो पर गायो को रोकने के लिए बरसाती लगाई जायेगी। जहा कर्मचारी भी तैनात होंगे चारा पानी के साथ साफ सफाई भी सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, उपाध्यक्ष हेमंत जोशी, सीएमओ इकरार अहमद, पार्षद सुनील हिडोनिया, शम्भू वर्मा, मुकेश पुष्पद सहित कई अन्य लोगों द्वारा अपने हाथों से गायो के लिए बरसाती लगाई जा रही है। कान्वेंट रोड पर 100 से अधिक गायो के लिए व्यवस्था की गई है। कालोनी में बनी सीसी सड़क पर बरसाती लगाई गई जहा लोगों द्वारा घास भी डाला जा रहा हैम नगर परिषद द्वारा भी भूसा डाला जायेगा, पानी की टंकी भी रहेगी, सफाई के लिए एक कर्मचारी रखा जायेगा। साथ ही स्थानीय रहवासी लोगों ने भी इस पुनित कार्य के लिए अपना सहयोग देने की बात कही गई है।

खुले में घूम रहे बड़ी संख्या में बेल:- नगर के सभी क्षेत्रों में 500 करीब से ज्यादा गाय व बेल खुले में घूम रहे है। व्यवस्था व देखरेख हेतु गायों के लिए नगर परिषद द्वारा बरसाती लगाई जायेगी। साथ ही स्थानीय गोशाला में भी गाये मोजूद है। लेकिन बैल को ना तो गोशाला में लिया जा रहा और ना ही कही एक निश्चित स्थान पर इन्हें पहुचाया गया है। ऐसे में शहर में हर कही आवारा घूमते हुए बेल घूमते दिख रहे है।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket