
राजगढ़ 24 जुलाई, 2023
सभी जिला अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आए आवेदनों का गंभीरता से एक सप्ताह में निराकरण करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मण्डारह भी उपस्थित रहें।
बैठक में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन स्कुलों का 30 प्रतिशत से कम रिजल्ट रहा। उन स्कूलों के पूराने अतिथि को हटाए। इसके साथ ही उन्होंने आसारेटा पवांर सोसाईटी में किसानों ने नकली खाद वितरण कि शिकायतों पर खाद का सैम्पल जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। खाद कि रिपोर्ट अमानक पाए जाने पर कृषि अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास (शहरीय) में नगर पालिका पचोर द्वारा संतुष्टी पूर्वक कार्य न करने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पचोर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुरावर श्री अशोक सिंह ठाकुर टी.एल. बैठक से अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पी.एम. किसान सम्मान निधि में रिश्वत लेने कि शिकायत पर माचलपुर टप्पा के पटवारी श्री मकसुंदन शर्मा को निलम्बित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि धारणाधिकार के प्रकरण समय-सीमा में भेंजे। साथ ही स्वामित्व योजना के नक्शे समय पर भेजें। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी.एम. हेल्पलाईन की सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करें।
इस अवसर पर सभी जिला अधिकारी मौजूद रहें।










