जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में
प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित

राजगढ़ 24 जुलाई, 2023
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी श्री जी.के. सक्सेना द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी में कक्षा 6वीं में सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2023 है। परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। वर्तमान में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते है। वे छात्र ही आवेदन के पात्र है। जिनके पालक राजगढ़ जिले के निवासी हो तथा वर्तमान में छात्र राजगढ़ जिले के ही कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हो तथा छात्र का जन्म 01.05.2012 से 31.07.2014 (उक्त दोनो तिथि को सम्मिलित करके) के मध्य होनी चाहिए। परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन https://navodaya.gov.in पर कर सकते हैं।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

मनरेगा 7 रजिस्टर एवं कैशबुक लिखवाने के लिए संपर्क करें - विवेक मालवीय

Top Headlines

[democracy id="1"]

Live Cricket